बच्चों को बूट, स्वेटर और जुराबें बांटी
बच्चों को बूट, स्वेटर और जुराबें बांटी
खरड़|सरकारीप्राईमरी स्कूल आंगनबाड़ी केन्द्र खूनीमाजरा के बच्चों को वेस्ट जोन बिल्डर एंड प्राईवेट लिमिटड की ओर से आज बूट,स्वेटर तथा जुराबें बांटी गई। केन्द्र के बच्चों को यह सामान बांटने की रस्म यूथ अकाली दल के सीनीयर नेता कुलवंत सिंह त्रिपड़ी तथा गांव तोलेमाजरा के सरपंच परमिंदर सिंह सोना ने संयुक्त रूप से अदा की। इन दोनों नेताओं ने कहा कि जल्दी ही अन्य स्कूलों के बच्चों को भी सामान बांटा जाएगा। इस अवसर पर मनमोहन सिंह, चरणजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, जसवीर सिंह, मनजीत सिंह, स्कूल की अध्यापिका नवजोत कौर, सुखप्रीत कौर, दविंदर कौर समेत स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित थे।