चोरी के सिलेंडर के साथ चोर गिरफ्तार
खरड़सिटीपुलिस ने पिछली देर रात चोरी के सिलेंडर समेत एक युवक को गिरफतार किया है। सिटी थाने के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि पिछली रात पुलिस ने रेलवे रोड़ पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्हें एक पैदल व्यक्ति कंधे पर गैस सिलेंडर तथा हाथ में चूल्हा पकड़े आता दिखाई दिया। निकट आने पर उसने अपना नाम सतविंदर सिंह बताया और कहा कि वह टीडीआई सिटी से मकान बदल कर रहा है। डियूटी पर तैनात हवलदार उसके साथ उसके घर तक गया। घर में उसकी बहन ने दरवाजा खोल कर बताया कि यह उसका भाई है तथा सिलेंडर भी उसी का है। कुछ देर बाद दो पुलिस कर्मचारी शहर की ओर से आए और उन्होने बताया कि पक्के दरवाजे के पास दमन पाल के चाय के होटल मे चोर दुकान के ताले तोड़ कर गैस सिलेंडर ले गए है। तब यह पुलिस कर्मचारी एक बार फिर युवक सतविंदर के घर पहुंचे और घर का दरवाजा खुलवा कर कमरे में रखा गैस सिलेंडर चूल्हा बरामद कर लिया। आरोपी सतविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे आज खरड़ अदालत मे पेश किया गया जहां मान्नीय जज ने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।