सड़क हादसे में स्टूडेंट घायल
खरड़-कुरालीहाईवेपर गांव खानपुर के पास एक तेज रफ्तार की स्कूल बस ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जीजीएस सचदेवा इंजीनियरिंग काॅलेज में बीटेक कर रहा छात्र कुलविंदर सिंह निवासी गांव शामपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह अपने मोटरसाइिकल पर काॅलेज में पेपर देने जा रहा था। कुलविंदर सिंह गांव खानपुर के पास पहुंचा तो पीछे से रही एक तेज रफ्तार की स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलविंदर सिंह सड़क पर गिर का गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल कुलविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।