नाके लगाकर 35 के काटे चालान
एसएसपीमोहालीगुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कारवाई करते हुए डीएसपी खरड़, एसएचओ सदर,एसएचओ सिटी तथा ट्रैफिक पुलिस द्वारा लापरवाही से वाहन चला रहे तथा यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले नवयुवकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अधीन खरड़ चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोपाल स्वीटस के निकट नाकाबंदी करके 35 वाहनों के चालान किए गए। इनमे से चार वाहन चालक शराब के नशे में धुत्त थे। 8 बाईकस के कागजात होने के कारण उन्हें जब्त कर लिया गया।