पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खालसा स्कूल में क्रिकेट मेमोरियल कप शुरू

खालसा स्कूल में क्रिकेट मेमोरियल कप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसासीनियरसेकेंडरी स्कूल खरड़ के खेल मैदान में खरड़ क्रिकेट एसोसिऐशन की ओर से करवाया जा रहा 9वां क्रिकेट मेमोरियल कप मंगलवार से शुरू हो गया। कप का उद्घाटन समाज सेवक दविंदर सिंह बल्ला ने किया। एसोसिऐशन के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही है तथा हर रविवार को दो टीमों के बीच मैच होगा। यह टूर्नामेंट तीन महीने तक चलेगा। पहला मैच चोल्टा क्लब तथा ननुआं क्लब के बीच खेला गया जिसमें ननुआं क्लब की टीम विजेता रही। पवन कुमार,नरिंदर बब्बू,गगनदीप गोगी,सुखविंदर सिंह,गुरिंदरपाल सिंह तथा लाली समेत क्लबों के सदस्य तथा खिलाड़ी उपस्थित थे।