नशे रोकने के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग
मीटिंग
खरड़ | नशोंको रोकने के लिए आम पब्लिक का पुलिस को सहयोग जरूरी है तभी हम नशों की रोकथाम करके एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं। यह बात उप कप्तान पुलिस खरड़ जगविंदर सिंह चीमा ने गांव त्यूड़ में पुलिस-पब्लिक मीटिंग के दौरान गांव वासियों को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि हम सचमुच नशे की लाहनत पर काबू पाना चाहते हैं तो हम सभी को आपस में मिल कर एक मुहिम चलानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। इस अवसर पर एसएचओ सदर खरड़ इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह धनोआ ने गांववासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक को हर तरह का सहयोग देने के लिए बचनबद्ध है।