पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाऊंमाजरा पशु मेले में पशुओं की बिक्री तथा खरीदारी शुरू, देखने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

दाऊंमाजरा पशु मेले में पशुओं की बिक्री तथा खरीदारी शुरू, देखने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारकी ओर से ग्रामीण विकास पंचायत विभाग द्वारा 6.44 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए आधुनिक पशु मेला ग्राउंड दाऊंमाजरा में बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन पशुओं की बोली की शुरुआत जिला मोहाली के डीडीपीओ गुरविंदर सिंह ने करवाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आधुनिक पशु मेला ग्राउंड में पशुओं को बेचने खरीदने के लिए आने वाले पशु मालिकों का बैठने तथा पीने वाले पानी की सुविधा समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि इस मेले में हर रोज पशुओं की बिक्री हुआ करेगी और आज पहले दिन 550 पशु मंडी में बिक्री तथा खरीददारी के लिए आए। इस पशु मेले के शुरू होने से पशु पालकों को दूर दराज के पशु मेलों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर पशु मेले के ठेकेदार अवतार सिंह ने बताया कि इस पशु मेले में रोजाना पशु बिक्री तथा खरीददारी के लिए आएंगे। अवतार सिंह ने बताया कि उन्होंने पंजाब भर के 95 के करीब पशु मेले सरकार से 10 महीने के लिए ठेके पर लिए हैं। उन्होंने बताया कि पशु मेला दाऊंमाजरा तथा राजपुरा में हर रोज काम होगा जबकि अन्य पशु मेलों के लिए पहले ही तारीखें निर्धारित की हुई हैं। मेले में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

मेले में दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।

कई नस्लों के रहे हैं पशु