5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
खरड़. सदरपुलिस खरड़ ने गांव जंडपुर के निवासी बचित्र सिंह की शिकायत पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त पुलिस जानकारी के अनुसार बचित्र सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने अपनी 6 कनाल 15 मरले जमीन पर गेंहू की फसल बीजी हुई थी जिसे कुछ लोगो ने नष्ट करके जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि पूरी जांच करके जगतार सिंह,अवतार सिंह,हरबंस सिंह निवासी गांव ठसका तथा प्रगट सिंह और अरविंदर सिंह निवासी गांव कमालपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।