पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खरड़ में दुकान बंद करके घर जा रहे ज्वेलर से लूटपाट

खरड़ में दुकान बंद करके घर जा रहे ज्वेलर से लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंबुधवार रात के समय अपर बाजार में तीन युवकों ने किरचों और कुल्हाड़ी से वार कर एक ज्वेलर को लूट लिया। अपर बाजार में ज्वेलर की दुकान करने वाले परवेज जैन अपने नौकर दीपक के साथ दुकान बंद कर रात करीब 9 बजे जब घर की ओर जा रहे थे। उसी समय युवकों ने हमला कर लूटपाट की। इस बारे पुलिस को सूचना दे दी गई है और घायल दुकानदार को मोहाली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ज्वेलर परवेज ने बताया कि जब वे अपनी दुकान बंद कर अपने नौकर के साथ करीब 9 बजे स्कूटी पर घर की ओर जाने लगे, तभी दुकान से थोड़ी दूर रामबाग रोड पर तीन बाइक सवार युवकों ने उनको जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। जिससे वह दोनों स्कूटी से नीचे गिर गए। लुटेरों ने हाथ में किरच कुल्हाड़ी ली हुई थी। हमले के दौरान उन्होंने बैग छीन लिया। बैग में 50 हजार रुपए और सोने के कुछ गहने सहित दुकान की चाबियां थी जिसको लुटेरे अपने साथ लेकर फरार हो गए। दोनों के शोर सुनने के बाद अासपास के लोग इकट्ठा हुए और घायलों को अस्पताल लेकर गए।