पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 35 लाख की हेराेइन समेत कार सवार गिरफ्तार

35 लाख की हेराेइन समेत कार सवार गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरड़सीआईएस्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरमेल सिंह को 75 ग्राम हेराइन समेत गिरफ्तार किया है। अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार खरड़ सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि सन्नी एन्क्लेव खरड़ में रह रहा गुरमेल सिंह निवासी दयालपुर शाहबाद मारकंडा हरियाणा अपनी कार में अमृतसर से हेरोइन लेकर खरड़ की ओर रहा है। खरड़ सीआईए स्टाफ के एएसआई पवन कुमार ने अपने साथियों समेत खानपुर चौक में नाका लगाकर कुराली की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। कुराली की ओर से रही एक करोला कार को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उससे हेरोइन बरामद हुई। सीआईए स्टाफ ने कार गुरमेल सिंह को अपने कब्जे मे लेकर उसके खिलाफ नशा अवरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।