पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम चुनावों में चंडीगढ़ पुलिस सहित 1000 जवान करेंगे ड्यूटी

निगम चुनावों में चंडीगढ़ पुलिस सहित 1000 जवान करेंगे ड्यूटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
401

नगरनिगम चुनाव बिना किसी लड़ाई झगड़े विवाद के निपट जाए इसके लिए पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है। पुलिस ने वार्डवाइज पोलिंग स्टेशन के हिसाब से तैयारी कर ली है। वहीं चुनाव के दिन फोर्स के लिए मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा है कि उनको अारबीआई के जवान दिए जाए।

इसके अतिरिक्त बहादुरगढ़ फिल्लौर से भी बटालियंस आएगी। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्शन ब्रांच ने यह काम पूरा कर लिया है और जहां जहां से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई जानी है वहां के प्रशासन को लिख दिया गया है। इस प्लानिंग की अभी जिला चुनाव अधिकारी के साथ फाइनल मीटिंग होनी है।

खरड़ | नगरपरिषद चुनावों के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पेपर दाखिल नहीं किया। यह जानकारी नगर परिषद खरड़ के चुनावों के लिए रिटर्निंग अफसर-कम उप मंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ सुखजीतपाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी तक जो भी नामाकंन पेपर दाखिल होंगे, उनकी 14 फरवरी को जांच पड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार 16 फरवरी को अपने नामांकन पेपर वापस ले सकते हैं। खरड़ नगर परिषद के लिए कुल 27 वार्ड हैं।

एसएसपी ने बताया कि जिले के 401 बूथों पर कुल 1000 पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। आईजी इलेक्शन सेल ने पुलिस फोर्स की जिम्मेदारी एसएसपी और कमिश्नर को दी है। वह सहुलियत के अनुसार फोर्स को बढ़ा या कम कर सकते हैं। रिजर्व फोर्स रखी होती है। मौका देखकर उसको संभाला जा सकता है।

बताया गया िक 22 फरवरी को जहां पोलिंग बूथों पर फोर्स तैनात रहेगी। वहीं शहर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। शहर में 10 पैट्रोलिंग पार्टियां गश्त करती रहेगी। एक पैट्रोलिंग पार्टी में एक एएसआई या सबइंस्पेक्टर के साथ दो हेडकांस्टेबल चार कांस्टेबल सहित एक होमगार्ड जवान भी होगा। वहीं प्रत्येक थाने के एसएचओ को उनके एरिया में बने बूथों को देखते हुए 10/10 कमांडोज की रिजर्व दी जाएगी। बूथों को देखते हुए यह रिजर्व बढ़ाई भी जा सकती है।

एसएसपी ने बताया कि जो कुल 118 बूथों में से 16 को अंतिसंवेदनशील बताया गया है। इनमे बार्ड नंबर 3, फेज-1 का गर्वमेंट एलिमेंट्री स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 8 के राइजिंग सनशाइन स्कूल, शाहीमाजरा के दो बूथ, बार्ड नंबर 39 कुंभड़ा के सरकारी हाई स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 42 के गर्वमेंट गल्सर् स्कूल में बने तीन बूथ, बार्ड नंबर 43 सोहाना के एलिमेंट्री स्कूल के दो बूथ, बार्ड नंबर 44 के सर्वहितकारी स्कूल, सेक्टर 71 के तीन बूथ, बार्ड नंबर 48 संत इश्वर सिंह सेक्टर 70 के दो बूथ शामिल में अन्य बूथों के अतिरिक्त दो गुना फोर्स लगाई जाएगी। यानि यदि नार्मल एक बूथ पर 10 पुलिसकर्मी तैनात होगें। वहीं अतिसंवेदनशील पर संख्या 20 होगी।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन