पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी

किसानों को विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतीबाड़ीऑफिस खरड़ में मंगलवार को खेतीबाड़ी विभाग द्वारा किसानों को जानकारी देने के लिए ब्लाॅक स्तरीय किसान साइंसदान गोष्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मोहाली के मुख्य खेतीबाड़ी अफसर डाॅ. जसवीर सिंह बैंस ने विभाग द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. हरमीत कौर और डाॅ. मनीष शर्मा ने किसानों को बागवानी कीड़े मकौड़े और फसलों को लगने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डाॅ. मनमोहन सिंह ने किसानों को हरा चारा तैयार करने की जानकारी दी। डाॅ. हरसंगीत सिंह ने गेंहू की फसल को संभालने और अपना बीज तैयार करने के बारे में किसानों को बताया। इस अवसर पर डाॅ. सेवा सिंह ने डेयरी धंधे के बारे में किसानों को बताया। डाॅ. राजेश कुमार ने गोष्टी में आए किसानों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर इंस्पैक्टर निर्मल सिंह, मेहर सिंह थेड़ी, अमरजीत सिंह, जरनैल सिंह और रविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

किसान साइंसदान गोष्टी में किसानों को स्कीमों के बारे बताया गया।