भव्य ज्योति यात्रा का कुराली में स्वागत
भव्य ज्योति यात्रा का कुराली में स्वागत
कुराली | सिद्धपीठ श्री महाकाली जी माँ दुख भांजी मंदिर (अंबाला) की सरस्वती सरोवर ट्रस्ट द्वारा आयोजित नवज्योति मिलन एवं भव्य ज्योति यात्रा का शहर में पहुंचने पर श्री नगर खेड़ा संकीर्तन सभा एवं श्री दुर्गा शिवशक्ति मंदिर के प्रबंधकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों ने भारत के विभिन्न शक्ति पीठों से लाई गई मां की नवज्योतियों के दर्शन कर उनके समक्ष नतमस्तक हुए। मां की नवज्योतियों का काफिला श्री नगर खेड़ा मंदिर से मेन बाजार से होते हुए वार्ड 5 स्थित श्री दुर्गा शिवशक्ति मंदिर पहुंचा।