पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आप कार्यकर्ताओं ने जम्मू बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सामग्री

आप कार्यकर्ताओं ने जम्मू बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली | जम्मूकश्मीर में प्रकृति का कोप झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु स्थानीय आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दो दिवसीय कैंप का आयोजन कर राहत सामग्री एकत्र उसे पीड़ितों तक पहुंचाने के इंतजाम किए।

आप के स्थानीय कन्वीनर रवि कुमार की अगुवाई में जम्मू कश्मीर में प्राकृ़तिक त्रासदी झेल रहे बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के उद्देश्य से बुधवार एवं वीरवार को स्थानीय रोपड़ रोड पर स्थित कैंप का आयोजन किया गया। कन्वीनर रवि कुमार बताया कि एकत्र की गई राहत सामग्री जिला मोहाली के कन्वीनर निर्मल सिंह तथा प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल अगुवाई में आर्मी की मदद से चंडीगढ़ एयर बेस से जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाएगी।