पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम बोले हे खेवट भाई, हमें गंगा पार करवा दो

राम बोले-हे खेवट भाई, हमें गंगा पार करवा दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयरामलीलाकमेटी की और से वार्ड 10 स्थित कृष्णा मंडी में आयोजित करवाई जा रही रामलीला मंचन के पांचवें दिन का उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट को-ओपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष राणा स्वर्ण सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर नरेश राणा भी मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे थे। रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्री राम को 14 वर्षों का बनवास , श्रीराम के वियोग में महाराजा दशरथ का स्वर्गवास, बनवास की खबर मिलने पर भरत का माता कौशल्या, केकई से मिलना और केवट द्वारा श्री राम के आग्रह पर उन्हें माता सीता और लक्ष्मण को अपनी नाव में गंगा पार करवाने के मनमोहक दृश्यों का मंचन मंझे हुए कलाकारों द्वारा बखूबी किया गया। इस अवसर पर स्वर्ण सिंह राणा ने रामलीला कमेटी द्वारा भव्य स्तर पर रामलीला का आयोजन करने के बाबत रामलीला कमेटी को बधाई का पात्र बताया।

उनका कहना था कि रामलीला के गौरवमय इतिहास को अपने जीवन के सिद्धांतों में उतारने की आवश्यकता है ताकि देश में अमनचैन और भाईचारे की भावना लोगों में पैदा हो सके। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार, राजीव वढेरा, हरिंदर धीमान, नारायण प्रकाश रब्ब, पंडित प्रदीप कुमार रूडा, सिद्धार्थ गौतम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।