पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरिंडा में तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार हुए घायल

मोरिंडा में तीन सड़क हादसों में एक की मौत, चार हुए घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरअासपासहुए अलग अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार पहला हादसा गांव बल्लां के पास हुआ। जिसमें कार और स्कूटर की हुई। टक्कर में स्कूटर सवार चरनजीत सिंह निवासी गांव फतेहगढ़ (कुराली) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी सोनू गंभीर रूप में घायल हो गया। सोनू को पीजीअाई दािखल करवाया गया है। दूसरा सड़क हादसा स्थानीय विश्वकर्मा चौक में हुआ जब रोपड़ की तरफ से अा रही एक आई-20 कार की सरहिंद की तरफ से जा रही इंडिका कार के साथ भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में इंडिका कार सवार रणजीत सिंह निवासी मोरिंडा घायल हो गया। उसे नजदीकी कक्कड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया। इसके अलावा मोरिंडा थाने के नजदीक स्कूटर पर जा रहे परमजीत सिंह निवासी गांव मड़ौली की किसी अज्ञात आॅटो के साथ हुई टक्कर में वह गंभीर घायल हो गया। उसका स्कूटर बेकाबू होकर पैदल जा रही मोरिंडा की रहने वाली संगीता शर्मा से जा टकराया। वह भी घायल हो गई। दोनों घायलों को नजदीकी मावी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने गांव बल्लां के पास हुए हादसे संबंधी केस दर्ज कर लिया अौर आगे की कार्रवाई अारंभ कर दी।

आई-20 कार की सरहिंद की तरफ से जा रही इंडिका कार के साथ भिड़ंत हो गई। इस हादसे में इंडिका कार सवार रणजीत सिंह निवासी मोरिंडा घायल हो गया।