पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा और वाइस चेयरमैन अश्वनी बिट्टू ने संभाला पदभार

चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा और वाइस चेयरमैन अश्वनी बिट्टू ने संभाला पदभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्केटकमेटीके नवनियुक्त चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा और वाइस चेयरमैन अश्वनी बिट्टू ने सोमवार को पद संभाला। इसके लिए ताजपोशी समारोह स्थानीय रेलवे रोड स्थित मार्केट कमेटी दफ्तर में आयोजित किया गया। इसमें अकाली दल और भाजपा के नेताओं ने शिरकत की। पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह गाबड़िया, हलका श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो प्रेम सिंह चंदूमाजरा, पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर बीबी सतवंत कौर संधू ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। ताजपोशी समारोह से पूर्व मोरिंडा मार्ग स्थित गुरुघर श्री हरगोबिंदगढ़ साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। भोग डालने के बाद आयोजित किए गए शुक्राना समारोह के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर हीरा सिंह गाबड़िया ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के लोगों चाहे वो शहरी हो या गांववासी को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।

इस अवसर पर प्रेम सिंह चंदूमाजरा एवं जत्थेदार उज्जागर सिंह बडाली ने मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन मेजर सिंह और वाइस चेयरमैन अश्वनी बिट्टू को बधाई दी। गुरुघर में आयोजित कार्यक्रम के बाद हीरा सिंह गाबड़िया, जत्थेदार उज्जागर सिंह बडाली, एसजीपीसी मेम्बर्स चरणजीत सिंह चन्ना और अजमेर सिंह खेड़ा, यूथ अकाली लीडर साहिब सिंह बडाली, समाजसेवी राजदीप सिंह हैप्पी सहित अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी दफ्तर में मेजर सिंह और अश्वनी कुमार बिट्टू की ताजपोशी करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण करवाते हुए लड्डुओं से उनका मुँह मीठा करवाया। इस मौके पर चेयरमैन मेजर सिंह एवं वाइस चेयरमैन अश्वनी कुमार बिट्टू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया इस मौके पर गुरमीत सिंह, हेमराज, गुरप्रीत कौर, सुखविंदर सिंह जसवीर सिंह, गुरचरण सिंह, संजय कुमार, दिलबाग सिंह, बलविंदर सिंह, गुरपाल सिंह और ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (माजरी) रुपिंदर जीत कौर ने मार्केट कमेटी मेम्बर्स के तौर पर पदभार संभाला।

मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा का मुंह मीठा करवाते हुए अकाली नेता राजदीप सिंह ठेकेदार।