पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसहारों की मदद के लिए सरबत भला ट्रस्ट ने दिए 1 लाख रुपए

बेसहारों की मदद के लिए सरबत भला ट्रस्ट ने दिए 1 लाख रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजसेवीकार्योंमें अग्रणी भूमिका निभाने वाले सरबत भला ट्रस्ट के ट्रस्टी एसपी सिंह ओबराय ने गांव पडियाला स्थित समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा का दौरा करते हुए संस्था में दाखिल लावारिस एवं बेबस लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना और संस्था के संचालकों को लावारिस लोगों के बेहतर पुनर्वास के लिए 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह एवं राजिंदर कौर ने एस पी सिंह ओबराय का संस्था में पहुंचने पर स्वागत किया। एसपी सिंह ओबराय ने संस्था में रह रहे लावारिस एवं बेबस लोगों से मिल कर उनका हाल जाना और लावारिस एवं बेबस लोगों केऔर अधिक बेहतर पुनर्वास के लिए संस्था के संचालकों को 10 लाख रुपए का चेक भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस मौके पर एसपी ओबराय ने बताया कि वो पिछले काफी अरसे से विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे समाजसेवी कार्यों में भाग लेते रहे हैं। आगामी समय उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर सेवा करने का भरोसा दिया और साथ ही उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं को एक प्लेटफार्म से जुड़ कर लोक सेवा करने की अपील की। सरबत दा भला ट्रस्ट जिला रोपड़ के प्रधान चरणजीत सिंह रूबी, ट्रस्ट के पी आर हरविंदर सिंह कुक्कू , डाॅ. राम सिंह, डाॅ. पवन कुमार, हरदीपक सिंह, अमृतपाल सिंह मौजूद थे।