पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनहोल के साथ बड़ा हिस्सा धंसा

मैनहोल के साथ बड़ा हिस्सा धंसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसेगुजरते नेशनल हाईवे 21 पर स्थित वार्ड 6 के एंट्री गेट के पास बंसल मेडिकल स्टोर के सामने कुछ गमाडा की ओर से बनाए गए सीवरेज के मैनहोल और साथ से गुजरते नाले के बीच का बड़ा हिस्सा बरसाती पानी की वजह से धंस गया। मिट्टी धंसने से साथ में रखी कुछ स्लैब्स टूट गई और कुछ बची मिट्टी के सहारे यूं ही लटकी हुई हैं। गौरतलब है कि गमाडा ने चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित बंसल मेडिकल स्टोर के ठीक सामने कुछ दिन पहले सीवरेज का कनेक्टिंग पॉइंट बनाने के लिए बड़े हौद का निर्माण किया था और इस कार्य के लिए मॉडल टाउन के एंट्रेंस गेट के सामने बड़े स्तर पर खुदाई के कार्य को अंजाम दिया था। हौद बनाने के बाद उसके चारों ओर खोदे गए गड्ढों को गमाडा के ठेकेदार ने मिट्टी डाल कर भर दिया। बंसल मेडिकल स्टोर के साथ से गुज़र रहा नाला पहले से ही ब्लॉक चल रहा है और ऐसी स्थिति में शनिवार सुबह से हो रही बारिश के कारण पानी नाले से ओवरफ्लो हो गया और पानी धीरे धीरे सीवरेज के बनाए गए मेन होल की दिवार के आस पास एकत्र होना शुरू हो गया। पानी के रिसाव एवं बारिश की वजह से सीवरेज के मेन होल के साथ मिट्टी से भरा गया गड्ढे का बड़ा हिस्सा धंस गया जो अब मार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए हादसे का सबब साबित हो रहा है। इस संबंध में गमाडा के एस डी उत्तम सिंह से संपर्क करने पर उनका कहना था कि बंसल मेडिकल स्टोर के सामने बनाई हौद के पास धंसे धरती के हिस्से के रिपेयर वर्क के लिए जल्द ही ठेकेदार को कह कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।