- Hindi News
- अकाली भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस
अकाली भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस
आगामी म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनज़र सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी अकाली भाजपा गठबंधन के बीच असमंजस की स्थिति बरकरार है। लिहाज़ा बुधवार को भी दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने कैंडिडेट्स की फाइनल सूची जारी नहीं की। गौरतलब है कि शहर के 17 वार्डों पर अकाली भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों द्वारा मिल कर इलेक्शन लड़ा जाना है। पर 17 वार्डों पर कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी इस बाबत अब तक असमंजस की स्थिति कायम है। जहां अकाली दल 17 सीटों में से 11 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स को मैदान में उतारने की मंशा बना रहे हैं वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता सीटों को 8 -9 के अनुपात से डिवाइड करने के अपने फैसले पर कायम है। लिहाज़ा बुधवार तक यह तय नहीं हो पाया कि सीटों का बंटवारा किस रेशो में किया जाएगा और कौन से एवं कितने वार्ड पर भाजपा एवं अकाली दल के कैंडिडेट चुनाव लड़ेंगे। इस संबंध में भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी का कहना था कि सीटों के बंटवारे को लेकर उम्मीद है कि देर शाम तक फैसला हो जाएगा।