नॉमिनेशन का दूसरा दिन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर जख्मी
25 को हाेने वाले चुनाव के लिए ईवीएम पहुंची नया गांव
सिर्फ 4 कैंडिडेट्स ने ही जमा करवाए नॉमिनेशन
25फरवरीको होने वाले म्युनिसिपल इलेक्शंस के मद्देनजर नॉमिनेशन जमा करवाने के दूसरे दिन भी कैंडिडेट्स ने कोई रूचि नहीं दिखाई। दोपहर तीन बजे तक मात्र चार उम्मीदवारों ने अपने नॉमिनेशन फॉर्म्स रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए, जिनमें से दो आजाद उम्मीदवार हैं और बाकि दो अकाली दल से संबंधित हैं।
रिटर्निंग अफसर राजदीप कौर के अनुसार वार्ड नंबर-4 से आजाद उम्मीदवार अर्चना रानी ने बुधवार को पहला नॉमिनेशन उनके पास जमा करवाया। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक उनके पास मात्र चार नॉमिनेशन फॉर्म्स जमा करवाए गए, जिनमें से दो आजाद बाकी दो अकाली दल से संबंधित थे।
नॉमिनेशनका दूसरा दिन: म्युनिसिपलचुनावों के मद्देनजर मंगलवार से नॉमिनेशन जमा करवाने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी, पर जहां पहले दिन किसी भी कैंडिडेट ने नॉमिनेशन फॉर्म्स रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा नहीं करवाए थे। बुधवार को चार उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किए।