पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की नाक की हड्‌डी तोड़ी, दहेज के लिए तंग करने का आरोप

महिला की नाक की हड्‌डी तोड़ी, दहेज के लिए तंग करने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेवार्ड नंबर 11 में एक महिला को दहेज के लिए पीटने का मामला सामने आया है। महिला की नाक की हड्‌डी टूट गई है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जसविंदर कौर के अनुसार उसका विवाह करीब छह वर्ष पूर्व करमजीत सिंह के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देते हुए उससे मारपीट करने लगे। इस संबंधी कई बार उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी पर हर बार उसका पति माफी मांग कर उसे अपने घर ले आता। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही मारपीट का सिलसिला शुरू हो जाता। मारपीट के दौरान उसके पति द्वारा कई बार उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया और इसमें उसके ससुर, सास तथा ननद ने भी अपने बेटे का ही साथ दिया। उसने बताया कि उसकी पांच तथा चार साल की दो बेटियों पर भी उसके ससुराल पक्ष के लोग सितम ढाते हैं। जसविंदर कौर के अनुसार बीती रात भी उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुराली : दहेज के लिए प|ी को पीटा, नाक की हड्‌डी तोड़ी।