- Hindi News
- सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, जीएमएसएच 16 रैफर
सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल, जीएमएसएच 16 रैफर
राष्ट्रीयराजमार्ग21 पर स्थित गांव चरहेड़ी के निकट दो बाइक सवारों की आपस में हुई भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जी एमएसएच सेक्टर 16 चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
गांव चरहेड़ी से बाइक पर सवार निर्मल सिंह वासी बंनमाजरा तथा विक्रमजीत सिंह वासी जंगपुरा जैसे ही हाईवे पर चढ़ने लगे तभी एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक असंतुलित हो गई और दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर कर घायल हो गए। राहगीर इन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जी चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।