वार्डबंदी का नक्शा नगर काउंसिल पहुंचा
शहरकीवार्डबंदी को लेकर बनाई गई छह सदस्यीय डी लिमिटेशन कमेटी द्वारा अप्रूवल के लिए लोकल बॉडीज़ विभाग को भेजा गया प्रपोज़ल विभाग द्वारा पास कर वापिस काउंसिल कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को भेज दिया गया है। गिरीश वर्मा ने बताया कि बीती 26 अगस्त को वार्डों की डी लिमिटेशन हेतु बनाई गई छह मेंबरी कमेटी द्वारा शहर में मौजूदा 13 वार्डों के स्थान पर गांव पडियाला को शहर की हद में जोड़ने के बाद के बाद कुल 17 वार्ड बनाए जाने का प्रोपोजल बना कर सरकार को परवानगी हेतु भेजने की कार्रवाई को अमलीजामा पहनाया था।