- Hindi News
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भाजयुमो
शहीद भगत सिंह की जयंती पर नशे के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भाजयुमो
28सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर राज्य में नशे एवं उसके काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से निकाले जाने वाले मशाल मार्च को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (पंजाब) के सदस्यों ने मीटिंग की। भारतीय जनता युवा मोर्चा (पंजाब) के वाइस प्रधान भानू प्रताप सिंह की अगुवाई में
मीटिंग हुई। इस दौरान युवा मोर्चा के सदस्यों ने 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर राज्य से नशे को जड़ से मिटाने का प्रण लिया। भानू प्रताप ने कहा कि राज्य में नशे का कारोबार निरंतर बढ़ता जा रहा है। पंजाब की युवा पीढ़ी नशे के अंधकारमय संसार में डूबती जा रही है। नशे एवं उसके काले कारोबार को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मेंबर्स लोगों को जागरूक करने के लिए एक मशाल मार्च िनकालेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा लोगों से अपील की गई कि अगर उनके आसपास कहीं भी नशे का कारोबार किया जा रहा है तो उसकी उन्हें सूचना दें। और यदि नशे की दलदल में फंसा कोई भी व्यक्ति इससे मुक्ति पाना चाहता है तो इसके लिए भाजयुमो की ओर से उसकी मदद की जाएगी। जल्द हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगी। मीटिंग में कंठेन्दु शर्मा (प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मोहाली ), संभव नायर (स्टेट ऑफिस सेक्रेटरी पंजाब), दीपक राणा (जनरल सेक्रेटरी जिला मोहाली), भूपिंदर सिंह (जनरल सेक्रेटरी), संजू राणा (जिला मेंबर) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
मशाल मार्च को लेकर मीटिंग के दौरान भाजयुमाे के मेंबर।