पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुराली में नचदा पंजाब यूथ क्लब ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

कुराली में नचदा पंजाब यूथ क्लब ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नचदापंजाबयूथ क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन रोपड़ मार्ग पर स्थित श्री विश्वकर्मा भवन में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लखवीर कलसी की अगुवाई में हुए ब्लड डोनेशन कैंप का उद‌्घाटन समाजसेवी जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां ने किया। जीएमएसएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ से डाॅक्टरों की टीम ब्लड एकत्र करने के लिए पहुंची। कैंप के दौरान 45 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां ने संस्था प्रबंधकों को रक्तदान कैंप आयोजित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कि रक्तदान महादान है और ऐसा करने से हम मानवता के प्रति अपना योगदान डालने के साथ-साथ कई अनमोल जिंदगियों को भी बचाने में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।