पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुराली में छह सीटों पर ही नगर परिषद चुनाव लड़ेगी भाजपा

कुराली में छह सीटों पर ही नगर परिषद चुनाव लड़ेगी भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
म्युनिसिपलचुनावों में भाजपा अकाली दल के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कई दिनों से बन रही असमंजस की स्थिति बुधवार देर शाम स्पष्ट हो गई। 17 वार्डों में से अकाली दल अब 11 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स को मैदान में उतारेगा, वहीं 6 सीटों पर भाजपा के कैंडिडेट्स चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 17 वार्डों पर अकाली दल 11 उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा पहले ही कर चुका था। इसके विरोध में भाजपा वर्कर्स ने सीटों को 8 -9 के अनुपात में बांटने की बात कही थी। ऐसा होने पर गठबंधन तोड़ने की बात कही थी।

इस के लिए दो दिन मीटिंग भी हुई। आखिरकार भाजपा की एक नहीं चली और उन्हें 17 में से मात्र छह सीटों से ही संतोष करना पड़ा सूत्रों के अनुसार भाजपा अकाली दल में वार्ड नं. 13 को लेकर विवाद की स्थिति थी और उसी के लिए तनातनी का दौर चल रहा था। आखिरकार भाजपा को वार्ड नं. 13 की सीट अकाली दल के लिए ही छोड़नी पड़ी। सीटों पर हुए समझौते के बाद अकाली एवं भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स भी घोषित कर दिए। अब भाजपा को अकाली द्वारा छोड़ी 6 सीटों पर ही चुनाव लड़ना पड़ेगा। वहीं चुनाव को लेकर उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं।

1 वार्ड-1 टीना चंदेल

2 वार्ड-2 भानु प्रताप राणा

3 वार्ड-4 लखवीर सिंह लक्की

4 वार्ड-5 विनोद कुमार गुप्ता

5 वार्ड-15 कैंडिडेट घोषित नहीं

6 वार्ड-16 सुरिंदर कौर

1 वार्ड-3 परमजीत सिंह पम्मी

2 वार्ड-6 दविंदर सिंह ठाकुर

3 वार्ड-7 कृष्णा देवी

4 वार्ड-8 बलविंदर सिंह

5 वार्ड-9 दलविंदर सिंह

6 वार्ड-10 सविंदर कौर

7 वार्ड-11 राजदीप सिंह हैप्पी

8 वार्ड-12 नवनीत कौर

9 वार्ड-13 अमृतपाल कौर

10 वार्ड-14 प्रीत महिंदर सिंह बिट्टा

11 वार्ड-17 मनजिंदर सिंह चीमा