- Hindi News
- नॉमिनेशन के तीसरे दिन कुराली में 44 ने जमा करवाए नामांकन पत्र
नॉमिनेशन के तीसरे दिन कुराली में 44 ने जमा करवाए नामांकन पत्र
उस कैंडिडेट को ही वोट दें जो विकास करने की इच्छा रखता हो
कुराली | म्युनिसिपलचुनावों के मद्देनजर नॉमिनेशन के तीसरे दिन वीरवार को कौंसिल परिसर में नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करवाने के लिए कैंडिडेट्स में होड़ लगी रही। नॉमिनेशन फाइल करने के तीसरे दिन कुल 44 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाए गए। नॉमिनेशन फाइल जमा करवाने का समय सुबह 11 बजे से शुरू होना, लेकिन वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करवाने के इच्छुक कैंडिडेट्स करीब साढ़े दस बजे ही आना शुरू हो गए। नॉमिनेशन जमा करवाने पहुंचे कैंडिडेट्स में पिछले दिनों की अपेक्षा उत्साह देखने को मिला और लगभग सारा दिन रिटर्निंग अधिकारी राजदीप कौर के दफ्तर नामांकन जमा करवाने वालों का तांता लगा रहा। इस संबंध में रिटर्निंग ऑफिसर राजदीप कौर ने बताया कि बुधवार को जहां मात्र चार नामांकन आए थे वहीं, वीरवार को 44 नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल करवाए गए।
महेश
ललित पुरी