- Hindi News
- बैनर पर धार्मिक चिह्न, अधिकारी ने उतरवाए बैनर्स
बैनर पर धार्मिक चिह्न, अधिकारी ने उतरवाए बैनर्स
स्थानीयवार्ड नंबर-2के कैंडिडेट् द्वारा अपने चुनावी बैनर्स पर धार्मिक चिंन्ह लगाने की शिकायत स्थानीय वार्ड नंबर- 4 के निवासी ने रिटर्निंग अधिकारी को की है। इस पर कार्रवाई करते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने वार्ड नंबर-2 में लगाए गए बैनर्स को उतरवा दिया। वार्ड नंबर-2 से भाजपा के उम्मीदवार भानु प्रताप राणा ने अपने चुनावी बैनर्स पर स्वस्तिक का निशान छपवा कर उसे वार्ड नंबर-2 की दीवारों पर लगवा दिया। इसकी शिकायत स्थानीय वार्ड नंबर-4 वासी अजय सिंह राठौर ने रिटर्निंग अधिकारी राजदीप कौर से की थी। रिटर्निंग अधिकारी ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट की उलंघना माना और तुरंत कार्रवाई करते हुए इलेक्शन के लिए उक्त वार्ड के नियुक्त किए गए सुपरवाइजर एवं बिजली बोर्ड (रोपड़) के एसडीओ दिलप्रीत सिंह को मौके पर भेज कर उक्त बैनर्स को उतरवा दिया। मौके पर पहुंचे वार्ड नंबर-2 के प्रत्याशी राणा भानु प्रताप के पिता राणा हरमेश कुमार ने सभी बैनर्स को उतरवा दिया और सुपरवाइज़र दिलप्रीत सिंह से माफी मांगते हुए दोबारा कोड ऑफ कंडक्ट का उलंघना नहीं करने का भरोसा दिया। मौके पर पहुंचे राणा हरमेश कुमार ने वार्ड नंबर-4 प्रत्याशी राजेश राणा के सरकारी बिजली के खंभे पर लगे चुनावी बैनर को भी मौके पर उतरवाया।