- Hindi News
- वार्डबंदी के नक्शा पर कांग्रेसियों को एतराज
वार्डबंदी के नक्शा पर कांग्रेसियों को एतराज
लोकलबॉडीजविभाग से शहर की वार्डबंदी हेतु डी लिमिटेशन कमेटी द्वारा भेजे गए प्रपोजल होने के पश्चात उसे नगर परिषद दफ्तर में लगा दिया गया। शहर के 13 वार्डों से गांव पडियाला को शहर की हद में जोड़ने के पश्चात बनाए गए 17 वार्डों का नक्शा एमसी दफ्तर में सार्वजनिक तौर पर लगा दिया गया और नक्शे को देखने के लिए सारा दिन शहरवासियों एमसी ऑिफस में आते रहे।इस नक्शे की पेचीदगी को देखते हुए स्थानीय कांग्रेसी दिग्गज शिव वर्मा ने इसे अकाली भाजपा सरकार की चाल और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने वाला कार्य बताया। शिव वर्मा के अनुसार एमसी दफ्तर में लगाया शहर की वार्डबंदी का नक्शा इस कदर पेचीदा ढंग से बनाया गया है कि इसे समझना मुश्किल है। यह कार्य अकाली भाजपा सरकार के नुमाइंदों ने जानबूझ कर किया है ताकि लोग नक्शे के बाबत एतराज ना जता सके और अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया जा सके शिव वर्मा के अनुसार प्रत्येक वार्ड के नक्शे को अलग अलग लगाना चाहिए था ताकि कोई भी शख्स अपने वार्ड के बाबत आसानी से समझ सकें। ऐसा ना सरकार द्वारा लोगों से धोखा कर नक्शे को इस कदर पेचीदा ढंग से बनाया गया कि आसानी से किसी व्यक्ति को समझ ना पाए। वर्मा के अनुसार जिस वार्डबंदी के नक्शे पर एतराज जताने के लिए कम 14 से 21 दिन का समय दिया जाना चाहिए था। वहां भी अकाली-भाजपा सरकार के लीडर्स ने चालाकी दर्शाते हुए लोगों को एतराज जताने के लिए मात्र 7 दिनों का समय दिया।