पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री नगर खेड़ा मंदिर मार्ग पर बूस्टर लगाने का काम हुआ शुरू

श्री नगर खेड़ा मंदिर मार्ग पर बूस्टर लगाने का काम हुआ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरखेड़ामंदिर से वार्ड 4 स्थित पक्का दरवाज़ा तक के ऊंचे मोहल्ले के घरों तक आसानी से पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए नगर परिषद ने बूस्टर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

नगर परिषद के वाटर विंग के इंचार्ज अजमेर सिंह ने बताया कि वार्ड 4 स्थित दरवाजे का एरिया ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से वहां पेयजल आपूर्ति सामान्य से लो प्रेशर होती थी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही थी। समाजसेवी लखवीर सिंह लक्की की मांग पर श्री नगरखेड़ा मंदिर के निकट बूस्टर पंप लगाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है