- Hindi News
- बादल सरकार प्रदेश को दोनों से हाथों लूट रही है: सुच्चा सिंह
बादल सरकार प्रदेश को दोनों से हाथों लूट रही है: सुच्चा सिंह
आगामीनगरकाउंसिल चुनावों के साथ-साथ सभी प्रकार के चुनावों में आम आदमी पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवार मैदान उतारे जाएंगे। ताकि बादल सरकार की भ्रष्ट नीतियों से त्राहि-त्राहि करने को विवश राज्य की जनता को इनके चुंगल से छुड़ा कर आम आदमी की सरकार को पंजाब में सत्ता आसीन कर आम आदमी को राहत प्रदान की जा सके। यह शब्द आप पार्टी के पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कुराली आगमन पर आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहे। सुच्चा सिंह का कहना था कि बादल सरकार राज्य को दोनों हाथों से लूटने की हर संभव कोशिश करने के चक्कर में आम लोगों के अधिकारों का हनन कर उन्हें कुचलने की कार्रवाई को अंजाम दे रही है। अपने हितों की खातिर परिवारवाद से परिपूर्ण बादल परिवार किसी भी हद तक गिरने में गुरेज़ नहीं करेगा इस उदाहरण हरियाणा के चुनावों में भाजपा की विरोधी पार्टी से मिल कर चुनाव लड़ना है।
लोगों को बादल सरकार के चुंगल से मुक्त करवाने की मंशा से ही आम आदमी पार्टी द्वारा हर प्रकार के चुनावों में अपने साफ़ सुथरी छवि वाले कैंडिडेट्स मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है। उनका कहना था कि लोक हित की खातिर उनकी लड़ाई दो प्रतिष्ठित पार्टियों से हैं और इन्हंे मात देने के लिए आम लोगों को ही आप का खेवईया बनना होगा, आम लोग ही आप की ताकत एवं प्रेरणा स्त्रोत्र है। इस अवसर पर आप के स्थानीय कन्वीनर रवि कुमार, सुरिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जसदीप सिंह आदि ने पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर का कुराली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।