- Hindi News
- म्युनिसिपल चुनावों अकाली दल ने भाजपा को 8 सीटें नहीं दी तो गठबंधन खतरे में
म्युनिसिपल चुनावों अकाली दल ने भाजपा को 8 सीटें नहीं दी तो गठबंधन खतरे में
कुराली | आगामीम्युनिसिपल चुनावों में यदि शहर की 17 सीटों में से अकाली दल ने भाजपा को 8 सीटें नहीं प्रदान की तो गठबंधन खतरे में पड़ जाएगा। यह बात भाजपा कुराली मंडल के जनरल सेक्रेेटरी तरसेम भागरथ ने अकाली दल द्वारा शहर में अपने 11 कैंडिडेट्स की सूची जारी करने के विरोध में कही। तरसेम भागरथ ने कहा कि अकाली दल ने म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनज़र 17 सीटों में से 11 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने का जो फैसला लिया है वो एकतरफा है। यह फैसला लेने से पहले अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को ना ही अपने विश्वास में लिया और ना ही उनके साथ कोई मीटिंग की।