पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारातियों से भरी वैन पलटी, शुक्र है सब सुरक्षित

बारातियों से भरी वैन पलटी, शुक्र है सब सुरक्षित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली|शहर केनिकटवर्ती गांव मुद्दों मस्ताना के पास उस वक्त बड़ा हादसा होने से टल गया जब बारातियों को ले जा रही एक वैन असंतुलित हो कर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब गांव मुद्दों मस्ताना से खुड्डा लाहौरा जा रही बरातियों से भरी वैन सामने से रहे किसी वाहन को साइड देने के चक्कर में अचानक असंतुलित हो कर सड़क किनारे खेतों में पलट गई। गनीमत रही वैन में सवार सभी बाराती बाल-बाल बच गए।