पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशाल, रजत, सुनील धर्मेंद्र को इंदौर से किया था गिरफ्तार

विशाल, रजत, सुनील धर्मेंद्र को इंदौर से किया था गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एडवोकेटअमरप्रीतमर्डर केस की सुनवाई सोमवार को मोहाली जिला अदालत में हुई। पुलिस ने एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज तरसेम मंगला की कोर्ट में केस के सभी आरोपियों को पेश किया। सुनवाई के दौरान कोर्ट में इंस्पेक्टर महेश सैनी के बयान दर्ज किए गए।

अपने बयान में महेश सैनी ने बताया कि उस समय वे कुराली पुलिस थाने में बतौर इंस्पेक्टर तैनात थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि केस के चार आरोपी रजत शर्मा, सुनील भनोट उर्फ छोटी, धर्मेंद्र विशाल शेरावत इंदौर में छिपे हुए हैं, जिसके चलते उन्होंने अपनी फोर्स के साथ इंदौर में छापेमारी कर चारों आरोपियों काे गिरफ्तार किया था। वहीं, इंस्पेक्टर के इन बयानों पर रजत शर्मा, सुनील भनोट विशाल के वकीलों ने क्राॅस भी किया और इंस्पेक्टर से इस संबंधित कई सवाल-जवाब भी किए। काेर्ट ने इंस्पेक्टर के बयान दर्ज कर केस की अगली सुनवाई 10 अक्टूबर की तय कर दी। अगली पेशी में इंस्पेक्टर के साथ इंदौर गए एएसआई पवन कुमार एडवोकेट अमरप्रीत का पोस्टमार्टम करवाने वाले एएसआई अमृत लाल के बयान दर्ज किए जाएंगे।

ओंकार सिंह

केविन शशांक

दीपक कौशल

सुनील भनोट

पुलिस ने मामले में फंसे सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने केस के 9 आरोपी धर्मेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह खट्‌टू, रजत शर्मा, सुनील भनोट उर्फ छोटी, केविन शशांक, ओंकार सिंह, सनबीर सिंह, दीपक कौशल और विशाल शेरावत को कोर्ट में पेश किया।

ये आरोपी हुए पेश