- Hindi News
- स्कूली बच्चों को ट्रैफिक रूल्स से जागरूक किया
स्कूली बच्चों को ट्रैफिक रूल्स से जागरूक किया
शहरकेसिंघपुरा मार्ग पर स्थित थाना सदर परिसर स्थित सुविधा सेंटर में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों तथा नशे के दुष्प्रभावों संबंधी जागरूक किया गया।
सुविधा सेंटर कुराली के इंचार्ज एस आई बचन लाल की देखरेख में आयोजित जागरूकता कैंप में खरड़ साँझ केंद्र के मुख्य एस आई गुरिंदर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने खालसा सीनियर सकेंडरी स्कूल तथा गुरु रामराय स्कूल के विधार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी विस्तारपूर्वक देने के साथ साथ नशे के दुष्परिणामों के बाबत जागरूक किया। इस मौके पर दविंदर सिंह ,गुरमुख सिंह सहित कई पुलिस कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।