पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहाली और आसपास कानून व्यवस्था ठप, लोगों में खौफ, लुटेरे बेखौफ

मोहाली और आसपास कानून व्यवस्था ठप, लोगों में खौफ, लुटेरे बेखौफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कारोबारी को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है, पुलिस हाईवे को आने-जाने वाले रास्ते किए सील

पुलिस की वर्दी में थे लुटेरे, कारोबारी को रुकने का इशारा किया, रुकते ही किरच से हमला कर दिया

बुधवार को खरड़ में ज्वेलर के साथ लूट का मामला सुलझा नहीं, पेट्रोल पंप कंपनी के डायरेक्टर को लूटा

चंडीगढ़ के कारोबारी से 22 लाख की लूट कर कुराली में घुसे अपराधी

विनीत राणा | मोहाली vineet.rana@dbcorp.in

बुधवाररातमोहाली में रहने वाले ज्वेलर परवेश जैन से खरड़ में लूट के बाद वीरवार को एसएसपी ने सराफा बाजार के ज्वेलर्स को सुरक्षा का वादा किया था, लेकिन इसके 24 घंटे बाद ही कुराली के पास चंडीगढ़ के कारोबारी और पेट्रोल पंप कंपनी के डायरेक्टर रविंदर पाल सिंह उर्फ आरपी से करीब 22 लाख रुपए की लूट हो गई। उनपर किरच से हमला कर घायल कर दिया और लुटेरे कुराली की ओर भाग गए। घायल कारोबारी को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। मोहाली और आसपास के एरिया में हो रही लूट और हमले की वारदातों से लोगों में खौफ है। इससे साफ है कि मोहाली और आसपास के शहरों में कानून व्यवस्था ठप है और लुटेरे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

चीमाबॉयलर के पास वारदात: कारोबारीआरपी सिंह की बेटी अमनजोत ने बताया कि उनके पापा जैसे ही चीमा बॉयलर फैक्टरी के पास से गुजरने लगे तभी एक काले रंग की बाइक पर खाकी वर्दी पहने दो पुलिसकर्मियों ने उनको रुकने का इशारा किया। जैसे ही आरपी सिंह ने कार रोकी तो लुटेरों ने उनपर हमला कर दिया और कैश लेकर कुराली की तरफ फरार हो गए। खून में सने आरपी सिंह को हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने देखा और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद थाना सिटी प्रभारी हरपाल सिंह सिंहभगवंतपुरा थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह मौके पर पहंुच गए थे।

ज्वेलर पवरेश को लूटने वाले गिलको वैली से होकर भागे

एसएचओमंजीत सिटी खरड़ ने बताया कि परवेश जैन के शुक्रवार को जाकर दोबारा से बयान लिए और पूरे एरिया की सर्च की जा रही है। जहां लूट हुई वहीं पास की एक दुकान से सीसीटीवी फुटेज मिली है। जिसमें लुटेरों के साथ परवेश और उनके कारिंदे अमरजीत सिंह के बीच हाथापाई नजर रही है। लुटेरों ने 7 बजकर 33 मिनट पर घटना को अंजाम दिया और गिलको वैली में जाने वाले कच्चे रास्ते से बाइक पर निकले हैं। पुलिस गिलको वैली आसपास के एरिया में सर्च कर र