साहिबजादों की याद में नगर कीर्तन कल
साहिबजादों की याद में नगर कीर्तन कल
कुराली| गांवपडियाला स्थित गुरुघर करतारसर साहिब से संत बाबा गगनदीप सिंह जी पडियाला वालों की देखरेख में गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा ज़ोरावर सिंह तथा बाबा फतेह सिंह और माता गुजर कौर की याद को समर्पित नगर कीर्तन 14 दिसंबर को सजाया जा रहा है। बाबा गगनदीप सिंह पडियाला और माता सुखपाल कौर ने बताया कि साहिबजादों की असीम शहादत को समर्पित श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की रहनुमाई तथा पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन 14 दिसंबर को गुरुघर करतारसर साहिब गांव पडियाला से सुबह 9 बजे शुरू होगा।