पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमसी की लापरवाही से किड्स पार्क हुआ बदहाल

एमसी की लापरवाही से किड्स पार्क हुआ बदहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काउंसिलकीओर से लाखों रुपए खर्च कर वार्ड नं-14 में किड्स पार्क बनाया, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में कई सालों से किड्स पार्क का हाल बदहाल है। इसके कारण शाम ढलते ही पार्क में दिखने वाली बच्चों की रौनक गायब हो चुकी है। हालांकि शहर के कांग्रेसी लीडर शिव वर्मा के कहने पर काउंसिल ने पार्क के चारों ओर उगी घास एवं जंगली बूटी को साफ़ करवाने का कार्य आरंभ तो किया पर उसके बावजूद पार्क की स्थिति अब भी बेहद खस्ताहाल है।

गौरतलब है कि कुछ साल पहले लोगों के आग्रह पर शहर के वार्ड 14 में नगर परिषद ने किड्स पार्क का निर्माण तो करवाया दिया पर दोबारा मुड़ कर उसकी सुध नहीं ली। मेंटेनेंस के आभाव में पार्क में चारों ओर घनी घास इस कदर उगनी शुरू हुई कि उसने जंगल का रूप धारण कर लिया। कुछ समय के बाद नगर परिषद वार्ड में पानी की सप्लाई देने के लिए पार्क में ट्यूबवेल लगवा दिया और उसका कंट्रोल पैनल पार्क में ही टीन का शेड बना कर उसमे करवा दिया। एमसी की ओर से लगवाया गया ट्यूबवेल कुछ महीनों में ही खराब हो गया और दोबारा चालू नहीं हो पाया पर उसके लिए पार्क में बनाया गया तीन का शेड आज भी मौजूद हैं।

मर्करीलाइट भी बंद: बदहालपार्क में कुछ साल पहले एमसी की ओर से लाखों रुपए खर्च कर मर्करी लाइट्स लगवाई गई जो कुछ अरसा तो ठीक चली। अब आलम यह है कि आठ मर्करी लाइट्स में से मात्र दो रात के वक़्त जलती है और बाकी बंद हो चुकी हैं। लाइट्स के नीचे लगाया गया बिजली का कंट्रोल पैनल टूट कर लटक चुका है और बिजली की खुली नंगी तारें हादसों को न्योता दे रही हैं। पार्क के अंदर ही पावरकॉम ने बिजली का पोल लगा कर उस पर मेन लाइन का ट्रांसफाॅर्मर रखवा दिया गया जो पार्क में खेलते बच्चों एवं अन्य लोगों के लिए कभी भी हादसे का कारण बन सकता है।

पार्कके साथ ही रखवाया डस्टबिन: नगरपरिषद ने लोगों एवं बच्चों को सुविधा देने के नाम पर किड्स पार्क का निर्माण तो करवाया पर ठीक पार्क की बाउंड्री वाल के साथ लोगों का कूड़ा जमा करने के लिए बड़ा डस्टबिन भी रखवा दिया। आलम यह बन गया कि कूड़ा डस्टबिन में कम और उसके आस पास ज्यादा बिखरने लगा जिसके कारण उठती दुर्गन्ध से जहाँ वातावरण दूषित होने लगा वहीं लोगों ने पार्क में आना-जाना भी बंद कर दिया

ईओने कहा-मेंटेनेंस वर्क शुरू करा दिया है: इससंबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा से संपर्क करने