पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को जरूरी तथ्यों के बारे में दी गई जानकारी

स्टूडेंट्स को जरूरी तथ्यों के बारे में दी गई जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके निकटवर्ती गांव गोसला स्थित सरकारी हाई स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को सूचना एवं तकनीकी कॉलेज भद्दल (रोपड़) में लगाई गई 43 वीं साइंस एग्जीबिशन का दौरा स्कूल के अध्यापक प्रदीप शर्मा एवं कपिल मोहन अग्रवाल की अगुआई में करवाया गया भद्दल कॉलेज में आयोजित इस राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पंजाब के सभी जिलों से पहुंचे बच्चों की ओर से अथक मेहनत के साथ तैयार किए गए करीब 350 मॉडल प्रदर्शित किए गए भद्दल कॉलेज के बी टैक के सहायक प्रोफेसर राजकुमार के नेतृत्व में सभी विधार्थियों ने साईंस से संबंधित एग्ज़िविशन के माध्यम से प्रदान की गई महत्वपूर्ण जानकारी को बारीकी से ग्रहण किया और अपने भीतर विज्ञानिक सोच पैदा कर एक नए इन्वेंन्शन को खोजने का प्रण लिया इस मौके पर प्रदर्शनी में लेज़र टेक्नोलॉजी , परमाणु ऊर्जा , सौर ऊर्जा , वायु प्रणाली तथा जल के सही प्रयोग पर आधारित पेश किए गए मॉडल्स को देख सभी विधार्थी बेहद प्रभावित हुए।

साइंस एग्जीबिशन में 350 मॉडल का प्रदर्शन किया गया