पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव की तैयारी को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने की मीटिंग

चुनाव की तैयारी को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर ने की मीटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारतक भी म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनज़र नोटिफिकेशन जारी नहीं हो पाया पर चुनावों के सभी प्रोसेस को अमलीजामा पहनाने के लिए नियुक्त की गई रिटर्निंग ऑफिसर राजदीप कौर (पीसीएस) सोमवार को भी नगर परिषद दफ्तर में पहुंची और चुनावों से संबंधित अधिकारियों से मीटिंग कर तैयारियों को फाइनल करने की कार्रवाई अंजाम दिया। इस अवसर पर आरओ राजदीप कौर ने बताया कि चुनावों की तैयारियों को फाइनल टच देने के लिए उन सभी सुपरवाइजर्स के साथ सोमवार को अहम मीटिंग की गई जिनकी ड्यूटी चुनाव के लिए विभिन्न बूथों पर लगाई गई है। उन्होंने तय िकया कि वोटिंग के पश्चात ईवीएम को जिस स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा उसकी जगह भी फाइनल कर दी गई है पर उस स्थान को अभी डिस्क्लोज नहीं किया गया है। इस अवसर पर सोमवार को कौंसिल में वोटर लिस्ट लेने पहुंचे कैंडिडेट्स को राजदीप कौर द्वारा विभिन्न वार्ड्स की सिर्फ लिस्ट उपलब्ध करवाई गई, बल्कि लिस्ट को लेकर कैंडिडेट्स को पेश आई दुविधा को भी मौके पर हल किया राजदीप कौर अनुसार सोमवार तक चुनावों के मद्देनज़र नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है पर उम्मीद है कि जल्द ही नोटिफिकेशन जाएगा और मंगलवार से कैंडिडेट्स को नोमिनेशन फॉर्म्स उपलब्ध करवाए दिए जाएंगे।