पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के तीन घरेलू सलेंडर सहित तीन को किया काबू

चोरी के तीन घरेलू सलेंडर सहित तीन को किया काबू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयसिटी पुलिस ने घरेलू गैस सिलेंडर चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी के तीन सिलेंडर्स सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिटी प्रभारी इकबाल सिंह ने शहर में सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता रखने के लिए चलाई जा ही मुहीम के तहत सोमवार सुबह हेड कांस्टेबल जरनैल सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा चंडीगढ़ रोड पर गांव चनालों में स्थित फोकल पॉइंट एरिया के निकट नाका लगाया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के सिलेंड सहित बाइक पर नाके से गुजरेंगे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चौकसी बढ़ाई और कुछ देर में ही उन्होंने तीन युवकों को एक बाइक के पास तीन सिलेंडर जिन्हें अलग-अलग थैलों में छिपाया गया था सहित खड़े देखा। शक के आधार पर उक्त लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने तीनों सिलेंडर चोरी के होने की बात कबूल ली। आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी लखनौर, मनप्रीत सिह उर्फ मनु निवासी वार्ड न-10 कुराली एवं विजय कुमार उर्फ निशु वासी सिंघपुरा रोड कुराली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।