- Hindi News
- ब्रह्म कुमारी आश्रम शांति कुंज ने निकाली प्रभात फेरी
ब्रह्म कुमारी आश्रम शांति कुंज ने निकाली प्रभात फेरी
कुराली| स्थानीयवार्ड न-6 मॉडल टाउन स्थित ब्रह्म कुमारी आश्रम शांति कुंज में सोमवार को शिवरात्रि का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर आश्रम के अनुयाइयों ने शहर के विभिन्न स्थानों से प्रभात फेरी का आयोजन किया। इस अवसर पर राजयोग सेंटर मोहाली एवं रोपड़ की डायरेक्टर प्रेमलता की अगुवाई में भगवान शिव की पताका लहराते हुए उनकी महिमां एवं उनके प्रताप का विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ब्रह्म कुमारियों एवं ब्रह्म कुमारों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मोमबत्तियां जला कर भगवान शिव का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया।