- Hindi News
- कार्निवल 2015 में हुए कंपीटिशंस, हरकीरत सैनी ने जीता एलईडी
कार्निवल 2015 में हुए कंपीटिशंस, हरकीरत सैनी ने जीता एलईडी
कुराली|शहर केनिकटवर्ती गांव घडूआं स्थित सेक्रेड सोल्स स्कूल में सोमवार को कार्निवल 2015 का आयोजन किया गया। इसमे स्कूल के बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर कार्निवल में तंबोला, वील आॅफ फॉर्चून स्किल गेम्स का आयोजन किया गया। इसका बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने खूब आनंद उठाया। इस मौके पर मुख्य आकर्षण का केंद्र बंपर प्राइज रहे। जिसमें 32 इंच एलईडी का पहला इनाम हरकीरत सैनी और कैनन डिजिटल कैमरा का दूसरा प्राइज वंशिका ने जीता। तीसरा इनाम सिमरप्रीत कौर के नाम रहा।