- Hindi News
- कंडी एरिया के हर घर में बन रहा बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना
कंडी एरिया के हर घर में बन रहा बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना
जेएंडकेमेंबाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां पूरा देश प्रयास कर रहा है वहीं आम लोग भी अपना योगदान डाल रहे हैं। मोहाली जिले के कंडी एिरया(ब्लॉक माजरी) के गांवों के लोग घर-घर में पीड़ितों के लिए खाना बना रहे हैं। रविवार को लोगों द्वारा बनाए गए खाने के एक लाख पैकेट जेएंडके के लिए भेजे गए हैं। इससे पहले 50 हजार पैकेट भेजे गए थे
हरघर से आती है रोटी: एसजीपीसीसदस्य अजमेर सिंह खेडा ने बताया कि कंडी क्षेत्र के हर घर में जे एडं के पीडितों के लिए रोटी बनाकर गांव में एक जगह इकट्ठी की जाती है। कोई 10 तो कोई 5 रोटी अपने घर में बनता है कई तो भारी संख्या में रोटी बनाकर भेज रहे हैं। हर घर इन पीड़ितों को अपने परिवार का सदस्य समझकर खाना तैयार करता है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी की ओर से इस सेवा का लोगों को आह्वान किया गया है जिसको लेकर हर गांव के गुरुद्वारा साहिब से लोगो को अपील भी की गई कि हर परिवार अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तैयार करें।
घर-घर में बनी रोटी गांव में एक जगह इकटठी की जाती है और फिर तीन से चार रोटियों का पैकेट अचार सहित तैयार किया जाता है। हर गांव से रोटी इकट्ठी कर एक मुख्य ट्रक में भर कर जेएंडके के िलए भेजी जाती है। यह ट्रक चंडीमदिंर िमलिट्री कैंप में भेज जाते हैं। जहां से हवाई जहाज से खाना जम्मू एंड कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए भेज दिया जाता है। भोजन के पैकेट पॉलिथीन के लिफाफे मेंे कवर किया जात है जो बरसात में गीला हो सके।