पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोपड़ में हाईवे पर टीचर्स का धरना कुराली में 4 घंटे तक ट्रैफिक जाम

रोपड़ में हाईवे पर टीचर्स का धरना कुराली में 4 घंटे तक ट्रैफिक जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको सुबह 9 बजे के करीब बेरोजगार ईटीटी टीईटी पास टीचर्स ने रोपड़-जालंधर नेशनल हाईवे पर सतलुज पुल के बीच ट्रैिफक जाम लगा िदया। इससे कुराली में ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर रोपड़ की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को मोरिंडा रोड की ओर डाइवर्ट कर दिया।

इससे लोगों को 10 िकलोमीटर का ज्यादा सफर तय करना पड़ा। सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक ज्यादा होने से रुक-रुक कर चला। जब ट्रैिफक पुलिस कर्मी ट्रैफिक को डायवर्ट कर रहे थे तो परेशान लोग यही कर रहे थे कि टीचर्स ने धरना दिया है तो उन्हें हाईवे से उठाओ, हमारी परेशानी क्यों बढ़ा रहे हो। अपने स्थान पर लोग समय पर नहीं पहुंच सके।

सुबहरोपड़ पुलिस ने कुराली पुलिस को सूचना दी: इससेजहां रोपड़ पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने में परेशानी हुई, वहीं कुराली और मोरिंडा पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। कुराली के ट्रैफिक इंचार्ज बावा सिंह ने बताया कि रविवार सुबह रोपड़ पुलिस ने कुराली पुलिस को रोपड़ में हाईवे पर धरने की सूचना दी। पता चलते ही कुराली में ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे से रोपड़ की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को बैरिकेड्स लगाकर सुबह सवा 9 बजे मोरिंडा रोड की ओर डाइवर्ट कर दिया। कुराली से रोपड़ की दूरी जहां मात्र 16 किलोमीटर थी वहीं वाया मोरिंडा हो कर जाने की वजह से वाहन चालकों को लगभग 26 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ी।

कुराली में हाईवे पर बैरिकेड्स लगाकर डायवर्ट किया ट्रैफिक।

जब कुराली में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया तो उसके बाद गाड़ियाें और अन्य व्हीकल की लंबी लाइन लग गई।

मिलिट्री की गाड़ी भी फंसी

मोरिंडा की ओर से रही मिलिट्री की गाड़ी, जिसे पठानकोट जाना था रोपड़ की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग ब्लॉक कर दिए जाने की वजह से मोरिंडा मार्ग पर ट्रैफिक लाइट्स के पास सड़क पर ही लगभग एक घंटे तक ट्रैफिक जाम में खड़ी रही। इसकी वजह से मोरिंडा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई और जवानों को परेशानी हुई।

मोरिंडा: चौक में तैनात पुलिस कमिर्यों से रोपड़ मार्ग बंद करने संबंधी जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि रोपड़ मार्ग बंद करने के अादेश उपर से मिले हैं। जब आनंदपुर सािहब से आए एक कार ड्राइवर ने यहां पुलिस को बताया कि रोपड़ में तो उन्हें कोई सड़क जाम नहीं मिला। तब पुलिस कमिर्यों ने कंट्रोल रूम में संपर्क करके जाना कि नंगल रोड पर कोई जाम की समस्या नहीं। उन्होंने