बावा बने कुराली के ट्रैफिक इंचार्ज
ट्रैफिकइंचार्जकुलवीर सिंह का ट्रांसफर होने की वजह से सब इंस्पेक्टर बावा सिंह द्वारा शहर के ट्रैफिक इंचार्ज के तौर पर पदभार संभाल लिया गया है। नवनियुक्त ट्रैफिक इंचार्ज बावा सिंह के अनुसार जान बेशकीमती है चाहे वो हमारी हो या दूसरे की ट्रैफिक नियमों की उलंघना कर लोग अपनी ज़िंदगियों को सड़कों पर ना खत्म करे इसी मिशन के तहत ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने वाले वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा बाइक पर ट्रिप्पल राइडिंग कर पटाखों की आवाज़ निकालने वालों और सड़कों पर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवई की जाएगी।