- Hindi News
- युवा ब्रिगेड कुराली ने \"सल्यूट टू इंडियन आर्मी\" के होर्डिंग्स लगाए
युवा ब्रिगेड कुराली ने \"सल्यूट टू इंडियन आर्मी\" के होर्डिंग्स लगाए
शहरकेयुवाओं द्वारा जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय सेना द्वारा बढ़ाए गए। मदद का हाथ तथा उनके जज़्बे को सलाम करते हुए शहर की युवा ब्रिगेड द्वारा सल्यूट टू इंडियन आर्मी के होर्डिंग्स लगा कर उनका आभार प्रकट किया गया। शहर की युवा ब्रिगेड के मेंबर दिनेश गौतम के अनुसार भारतीय सेना द्वारा जम्मू कश्मीर में बाढ़ की वजह से आई तबाही के वक़्त लोगों की जान बचाने के लिए अंजाम दिए गए मिशन को संपूर्ण देशवासी सलाम करते है। जिस तरह अपनी जान जोखिम में डाल कर कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों मदद की गई जज़्बा इंडियन आर्मी में ही है। बीते वर्ष उत्तराखंड स्थित चार धाम में ऐसी ही कुदरती प्रलय के वक़्त इंडियन आर्मी ही थी जिसने जांबाजी का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे हज़ारों लोगों की ज़िंदगी बचाने के साहसिक कार्य को अंजाम दिया था। इंडियन आर्मी को सेल्यूट करते हुए युवा ब्रिगेड ने शहर में सल्यूट टू इंडियन आर्मी के होर्डिंग्स लगाए। युवा ब्रिगेड द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 11 हज़ार रुपए की राशि प्राइम मिनिस्टर रिलीफ फंड में भेजने की घोषणा की गई। इस मौके पर अभिमन्यु राठौर , इशांत अग्रवाल, गौरव सूद, अमन शर्मा, रिंकू विनायक, अभय गौतम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए इंडियन आर्मी की सच्ची देशभक्ति की मिसाल की जम कर सराहना की।