पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे की हालत में एटीएम के सुरक्षा गार्ड से उलझे दो युवक

नशे की हालत में एटीएम के सुरक्षा गार्ड से उलझे दो युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकेचंडीगढ़ मार्ग पर स्थित फेडरल बैंक के एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड से नशे की हालत में उलझने वाले दो युवकों में से एक को पुलिस द्वारा काबू कर वेरिफिकेशन करने के पश्चात वार्निग दे करे छोड़ दिया।

थाना सिटी पुलिस के अनुसार शनिवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चंडीगढ़ मार्ग पर खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल के सामने स्थित फेडरेल बैंक के एटीएम के बाहर दो युवक नशे की हालत में संदिग्ध हरकतें करते हुए घूम रहे थे जिन्हे बैंक के एटीएम के सुरक्षा गार्ड ने वहां से जाने के लिए कहा और इतने में ही उक्त दोनों युवक गार्ड से उलझ पड़े गार्ड द्वारा इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई जिसके पश्चात पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और एक युवक को काबू कर लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया पुलिस द्वारा उक्त युवक को काबू कर थाने लाया गया जहां उससे पूछताछ में खुलासा हुआ कि नशे में ही वो गार्ड उलझ पड़े थे उसके परिजनों द्वारा उसकी वेरिफिकेशन करने के पश्चात पुलिस द्वारा उक्त युवक को चेतावनी दे कर घरवालों के हवाले कर दिया गया