पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए योजनाएं लागू होंगी: मलूका

गांवों में सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए योजनाएं लागू होंगी: मलूका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारकी ओर से गांवों में सफाई व्यवस्था काे सुधारने के लिए नई योजनाएं लागू करने की तैयारी की जा रही हैं। जिसके तहत कुछ दिनों में ही राज्य के 500 गांवों के तालाबों की सफाई का कार्य आरंभ दिया जाएगा। यह शब्द ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने गांव रोड़माजरा में समाजसेवी दविंदर सिंह बाजवा के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहे।

सिकंदर सिंह मलूका के अनुसार राज्य के सभी गांवों में लाइट्स की व्यवस्था दुरुस्त करते हुए स्ट्रीट लाइट्स लगवाना, पीने के पानी की सप्लाई आपूर्ति को यकीनी बनाना, सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था और गांवों में स्थित तालाबों की सफाई आदि कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार द्वारा विशेष योजनाएं तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि यदि गांवों की पंचायतें प्रशासन के साथ मिल कर अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभाएं तो गांवों में सफाई का स्तर ऊंचा उठाया जा सकता है। इस कार्य के लिए प्रशासन पंचायतों की हर संभव मदद करने के लिए कृतसंकल्प है। इस अवसर पर दविंदर सिंह बाजवा तथा जिला परिषद रोपड़ के चेयरमैन नरिंदर सिंह सिहोंमाजरा ने सिकंदर सिंह मलूका का गांव में शिरकत करने पर आभार जताया तथा उन्हें सिरोपा डाल कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष जत्थेदार उज्जागर सिंह बडाली, पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू, अजमेर सिंह खेड़ा, चरणजीत सिंह चन्ना, जय सिंह चकलां ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि लाइट्स का प्रबंध किया जाएगा।